Move to Jagran APP

अन्त्योदय दिवस के रूप में मनी जयंती

By Edited By: Published: Thu, 25 Sep 2014 11:55 PM (IST)Updated: Thu, 25 Sep 2014 11:55 PM (IST)
अन्त्योदय दिवस के रूप में मनी जयंती

गोंडा: पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को भाजपाइयों ने अन्त्योदय दिवस के रूप में मनाया। भाजपाइयों ने कार्यक्रम का आयोजन कर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। साथ ही मिठाई का वितरण किया। वहीं पर जन शिक्षण संस्थान ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया।

loksabha election banner

गुरुवार को शहर के नवीन गल्ला मंडी में भाजपा के पदाधिकारी जमा हुए। भाजपाइयों ने यहां पर पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही यहां के हनुमान मंदिर पर पूजन अर्चन कर मिष्ठान्न का वितरण करके पं दीनदयाल उपाध्याय की के व्यक्ति्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए सिद्धांतों को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संयोजन मुकेश नहरिया ने किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी ने कहा कि भाजपा जिन सिद्धांतों के बल पर फलित एवं पल्लवित हुई है, उसका मूल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचारधारा रही है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक तुलसीदास राय चंदानी, विधायक बावन सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सूर्य नरायन तिवारी, केके श्रीवास्तव, अरुण कुमार शुक्ल, महेश नरायन तिवारी, राजाबाबू गुप्ता, घनश्याम पांडेय, निर्मल श्रीवास्तव, अर्जुन तिवारी, राजीव रस्तोगी, अमर किशोर कश्यप, धीरेंद्र पांडेय, रंजीत बाबा, विश्वनाथ, संदीप पांडेय, रिंकू गुप्ता, सीताराम मोदनवाल, सूरज मोदनवाल सहित अन्य मौजूद थे। मीडिया प्रभारी के मुताबिक जिले के विभिन्न मंडलों में दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर गोष्ठियों का आयोजन किया गया। वैसे अन्त्योदय दिवस पर राजा मोहल्ला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर गोष्ठी में मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी।

गांधी पार्क स्थित दीनदयाल शोध संस्थान के सभागार में दीनदयाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक ने कहा कि भारत माता की जय जयकार के लिए जी जान से अपने कर्तव्यपथ पर जुटे रहना ही एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह में सभी कार्यकर्ताओं व प्रशिक्षणार्थियों ने नानाजी देशमुख व पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के सामने पुष्प अर्पित कर नमन किया। जनशिक्षण संस्थान के उपकेंद्र बल्लीपुर मनकापुर में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। जिसमें क्षेत्र सहायक जितेंद्र कुमार वर्मा, डॉ. एके शर्मा, प्रशिक्षिका मीना शर्मा, पद्मिनी शर्मा, संजय शर्मा, पूजा, शालिनी, अनामिका सहित अन्य ने विचार व्यक्त किया।

खरगूपुर संवादसूत्र के अनुसार गुरुवार को पं. दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर महराजगंज में मनाया गया। प्रधानाचाय अर्जुन कुमार मिश्र व शिक्षक प्रतीक तिवारी, सच्चिदानंद मिश्र, अनिल त्रिपाठी, पूजा द्विवेदी, मनीषा सिंह आदि ने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। इसीक्रम में सचिव रामकृष्ण तिवारी एवं संस्थान के कर्मियों ने पं. दीनदयाल के पूर्ति पर पुष्प एवं माल्यार्पण किया। यहां एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें उपाध्यायजी के जीवनवृत्त पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

नवाबगंज संवादसूत्र के अनुसार पं. दीन दयाल उपाध्यायजी की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कटरा शिवदयालगंज चौराहे पर स्थित पं. दीन दयाल उपाध्यायजी की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। मौके पर स्वामी चिन्मयानंद दास, जयप्रताप सिंह, चिंतामणि तिवारी, देवीचरन मिश्र, अरुण, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, जर्नादन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.