नन्हें मुन्नों ने फैंसी ड्रेस में मनमोहा
गोंडा: महाराजा अग्रसेन जयंती पूजन पर बुधवार को कार्यक्रमों की धूम मची रही। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में जहां नन्हें मुन्हें बच्चों ने विविध मनोहारी रूप धारण किया। वहीं पर शतरंज व ग्रुप शो प्रतियोगिताएं भी कराई गयी।
बुधवार को राम जानकी धर्मशाला रानीबाजार में अग्रसेन जयंती का समारोह अपराह्न दो बजे शुरू हुआ। यहां पर आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में समृद्धि अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, अनुष्का अग्रवाल, अमोल अग्रवाल, शगुन अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, सुहानी, पंखुड़ी अग्रवाल, वंशिका गर्ग, शगुन अग्रवाल, प्रार्थना अग्रवाल, दक्ष, आदित्य व प्रार्थना ने विविध स्वरूप धारण कर हिस्सा लिया। किसी ने किसान का रूप धरा, तो किसी ने भगवान का। यहां पर उपस्थित लोगों ने बच्चों को सराहा। साथ ही शतरंज प्रतियोगिता के साथ ही ग्रुप डांस प्रतियोगिता भी हुई।
गुरुवार को अग्रसेन जयंती का मुख्य कार्यक्रम यहां पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। जिसके बाद आरती थाल सजावट प्रतियोगिता होगी। फिर पूजन, हवन व आरती का कार्यक्रम होगा। इसके बाद मेंहदी प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, रस्साकशी प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम होंगे। शाम को साढ़ सात बजे पुरस्कार वितरण का आयोजन किया जायेगा।