तीस तक न सुलझी समस्या तो आंदोलन
By Edited By: Published: Wed, 27 Aug 2014 11:42 PM (IST)Updated: Wed, 27 Aug 2014 11:42 PM (IST)
गोंडा: नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों से बुधवार को बहराइच की भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने मुलाकात की। जिसमें समस्याओं पर जानकारी हासिल की गयी।
बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभी सफाई कर्मियों की बैठक जलकल परिसर में हुई। जिसमें एक सप्ताह से हो रहे आंदोलन को लेकर कर्मचारियों से जानकारी ली गयी। बैठक में बहराइच सांसद सावित्री बाई फुले के साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव भी मौजूद थे। तीस अगस्त तक समस्याओं का निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गयी। बैठक में अर्जुन प्रसाद वाल्मीकि, नंदू वाल्मीकि, अशोक वाल्मीकि, राजेश सहित अन्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें