उत्पीड़न के शिकार कार्यकर्ताओं की मांगी सूची
गोंडा: भाजपा कार्यकर्ताओं को समस्याओं को लेकर परेशान न होना पड़े, इसके लिए इधर उधर का चक्कर न काटना पड़े। भाजपा ने मुख्यालय पर लोक सभा कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है।
भाजपा पंड़रीकृपाल मंडल में मलारी सेक्टर की बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री पीयूष मिश्र ने कहा कि लोकसभा के चुनाव में पार्टी से जुड़े नए लोगों की सूची बनाएं। जिन कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है, इसकी सूचना मंडल के पदाधिकारी जिला संगठन को अवश्य दें। स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अपनी बात सीधे सांसद तक पहुंचा सके, इसके लिए जल्द ही लोकसभा कार्यालय खोला जाएगा।
भाजपा नेता महेश नरायन तिवारी ने प्रदेश की सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही कमर कस लें। बैठक में मंडल अध्यक्ष महाजन वर्मा, आनंद तिवारी, सूर्यपाल पांडेय, आजाद प्रधान, राघवराम प्रधान, मनीराम वर्मा, श्याम सुंदर मौर्य, सतगुरु मौर्या सहित अन्य मौजूद थे।