छात्राओं ने सैनिकों के लिए भेजीं राखियां
नंदगंज (गाजीपुर) : देश की सुरक्षा में सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए स्थानीय बाजार स्थित रेनबो
नंदगंज (गाजीपुर) : देश की सुरक्षा में सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के लिए स्थानीय बाजार स्थित रेनबो माडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वनिर्मित राखियां बनाईं। इसके बाद अर्धसैनिक बलों के जवानों को प्रेषित किया। छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत तिरंगे के रंग की राखियां बनाई थीं। शिक्षक विनीत शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर बच्चों की इच्छा अपने सैनिकों को राखी भेजने की हुई जो काबिलेतारीफ है। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य जुनेद खान ने छात्र-छात्राओं को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।
लगाए गए 100 पौधे
शादियाबाद : कस्बा दयालपुर स्थित एएचएम पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को क्षेत्र पंचायत सदस्य रियाज अहमद उर्फ गुड्डू ने पौधरोपण किया। सागौन, शीशम, अमरुद, आम आदि के कुल 100 पौधे लगाए गए। गुड्डू ने कहा की पेड़ पौधों से ही हमें शुद्ध वायु व वातावरण मिलता है। आज की आधुनिकता में हमारे जीवन के लिए शुद्ध हवा बहुत जरूरी है। सभी लोगों को पौधरोपड़ कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। इस मौके पर सुभाष कुशवाहा, मोहम्मद फैसल, संजय कुशवाहा आदि मौजूद थे।