Move to Jagran APP

शिक्षक पद पर समायोजित करने को उठी आवाज

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को सरजू पा

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 07:54 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 07:54 PM (IST)
शिक्षक पद पर समायोजित करने को उठी आवाज
शिक्षक पद पर समायोजित करने को उठी आवाज

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के सदस्यों ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना दिया। इसके साथ मुख्यमंत्री को संबोधित दो सूत्रीय मांग पत्र भी जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष दीपक तिवारी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले बेसिक शिक्षा विभाग में सेवाकाल के दौरान मृतक आश्रितों को विभाग सेवारत प्रशिक्षण करा कर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति देता था। अधिनियम लागू होने के बाद मृतक शिक्षकों के आश्रितों को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बनाया जाता है। मांग की गई कि मृतक आश्रित के रूप में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को पूर्व की तरह सेवारत प्रशिक्षण दिलाकर टेट में शामिल होने तथा परीक्षा पास करने पर सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाए। वहीं जिनकी शिक्षा इंटरमीडिएट तक है, उन्हें बीइओ कार्यालय में लिपिक पद पर समायोजित किया जाए।

prime article banner

पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

जखनियां : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक गुरुवार को कस्बा स्थित दी सन साइन चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश कोआर्डिनेटर बिच्छेलाल राजभर ने कहा कि कार्यकर्ता शासन नीतियों व योजनाओं को डोर-टू-डोर जाकर बताएं। साथ ही कोशिश करें कि लाभार्थियों को ही इसका लाभ मिले। कहा कि दो जुलाई को बहरियाबाद में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की रैली है। कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाएं। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अर¨वद राजभर, दानिश, मनभाऊ राजभर, हीरा राजभर, सावित्री देवी, मुन्ना राजभर, चंद्रभान राजभर आदि मौजूद थे। संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश राजभर ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.