सड़क के लिए वृक्षों को न काटने की शासन से मांग
जागरण जागरण गाजीपुर: चौड़ी-चौड़ी सड़कें बनाने के लिए वृक्षों को काटने के बजाय उनका दूसरी जगह प्लानटेशन
जागरण जागरण गाजीपुर: चौड़ी-चौड़ी सड़कें बनाने के लिए वृक्षों को काटने के बजाय उनका दूसरी जगह प्लानटेशन किया जाए। इस मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर सैदपुर तहसील अंतर्गत महोलिया गांव के पास एक अनोखा प्रदर्शन किया। वे प्रतीकात्मक रूप से फांसी पर लटके। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उनके नारे की तरफ ध्यान दिलाया जिसमें वह हरियाली लाने की बात करते हैं। मुख्यमंत्री से कहा कि प्रदेश में वृक्षों के प्लांटेशन की मशीनें लगाकर पेड़ों की हत्या करने से रोकें। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चेताया कि यदि 21 जुलाई तक प्रदेश व केंद्र सरकार वृक्षों को बचाने का कोई आश्वासन नहीं देती है तो हम अपनी जीवन लीला समाप्त कर लेंगे।
जान देकर भी करेंगें वृक्षों की रक्षा
- सामाजिक संस्था समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे के साथ आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि प्रदेश व केंद्र सरकार एन- 29 सहित अन्य सड़कों के चौड़ीकरण होने में बाधा बन रहे वृक्षों का प्लांटेशन नहीं कराती है तो हम आने वाले जनरेशन के तथा पर्यावरण को बचाने हेतु अपनी जान दे देंगे।
अन्य प्रदेशों में नही कट रहे पेड़
- सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि महोलिया स्थित पीपल के युवा वृक्ष को बचाने के लिए कई बार स्थानीय लोगों ने हरिकीर्तन व रामायण पाठ भी किया ¨कतु वन विभाग तथा प्रदेश व केंद्र सरकार को न तो शर्म आ रही है और नहीं दया। सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकरम का कहना था कि आंध्र प्रदेश सहित देश के कुछ प्रांतों एवं विदेशों में वृक्षों को नहीं काटा जाता। इस अवसर पर प्रमोद यादव, सनाउल्लाह भाई अनिल कुमार कन्हैया लाल यादव, प्रमोद कुशवाहा आदि लोग उपस्थित थे। संचालन संगठन के व्याख्याता गुल्लू ¨सह यादव ने किया।