सिद्धांतों, विचारों की पार्टी है सपा
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: सदस्यता अभियान के तहत समाजवादी पार्टी ने नोनहरा बाजार में कैंप लगाकर लोगों
जागरण संवाददाता, गाजीपुर: सदस्यता अभियान के तहत समाजवादी पार्टी ने नोनहरा बाजार में कैंप लगाकर लोगों को सदस्य बनाया। कैंप का शुभारंभ पार्टी के नेता डा. सानंद ¨सह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा डा. राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों और विचारों पर आधारित पार्टी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इन्हीं विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। सदस्यता अभियान लोगों से संवाद स्थापित करने का बेहतर तरीका है। इससे समाज में स्वच्छ राजनीति के प्रति जागरूकता आती है। जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव ने कहा कि अभी तक एक लाख लोग जनपद में पार्टी की सदस्यता ले चुके हैं। यह क्रम लगातार चल रहा है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज देश के विभिन्न राज्यों में जिस प्रकार की राजनीति की जा रही है उससे क्षणिक लाभ या सत्ता प्राप्त किया जा सकता है लेकिन यह देशहित में नहीं है। सहारनपुर में जिस प्रकार से बार बार एक ही प्रकार की घटना हो रही है वह शासन प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह लगा रही है। जाति संघर्ष से समाज का भला नहीं होगा। वहां की घटनाओं की जितनी भी ¨नदा की जाय कम है। इस मौके पर डा. श्रीनारायण यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, राजेश कुशवाहा, सदानंद यादव, अभिषेक यादव,रामऔतार शर्मा, राजेश कुमार यादव, अशोक यादव, तहसीन अहमद, राकेश यादव, मनीष, ओमकार, रामयश यादव आदि थे।