पति की लंबी आयु को रखा व्रत
लौवाडीह (गाजीपुर) : महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए गुरुवार को वट सावित्री का व्रत रखा। सुबह से ह
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 May 2017 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 07:41 PM (IST)
लौवाडीह (गाजीपुर) : महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए गुरुवार को वट सावित्री का व्रत रखा। सुबह से ही बरगद के पेड़ के पास महिलाएं सावित्री-सत्यवान की कथा सुनीं। रोली धागे द्वारा बरगद के पेड़ की 108 बार परिक्रमा कीं। पूजा के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यह व्रत ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष के अमावस्या के दिन रखा जाता। मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने वट वृक्ष के नीचे बैठ कर पूजा व व्रत किया था। अपने पति सत्यवान को यमराज के चंगुल से छुड़ाई थी। इस व्रत को करने से पति पर आने वाले सारे संकट दूर हो जाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें