भगवान शिव की पूजा से होता है कल्याण
भीमापार (गाजीपुर) : जगदीशपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवा
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 01:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 01:01 AM (IST)
भीमापार (गाजीपुर) : जगदीशपुर गांव में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को सच्चिदानंद महाराज ने शिव बारात का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव देवों के देव हैं। उनकी कृपा अपने भक्तों पर सदा बनी रहती है। शिव को दिखावा नहीं सच्ची भक्ति पसंद है। सच्चे मन से उनका पूजन-अर्चन करने से मानव का कल्याण होता है। कथा के दौरान शिव बारात की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। इस मौके पर राजेश ¨सह, अखिलेश ¨सह, ज्ञानेश, बृजेश ¨सह, राजेंद्र ¨सह, शंभू ¨सह, लौजारी, लालजी, उदयप्रताप, मनीष आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें