डेढ़ दशक बाद पकड़ा गया फरार हत्यारोपी
भांवरकोल (गाजीपुर) : पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार मंगलवार की भोर में हत्या के आरोपी शेरपुर कला
By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2017 06:17 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2017 06:17 PM (IST)
भांवरकोल (गाजीपुर) : पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार मंगलवार की भोर में हत्या के आरोपी शेरपुर कलां के पुरुषोत्तम राय को गिरफ्तार कर लिया। लगभग डेढ़ दशक से फरार चल रहे पुरुषोत्तम को जमानियां थाने के लहुआर से गिरफ्तार किया गया। वर्ष 1981 में शेरपुर कला गांव में रामदेव राय की हत्या कर दी गई थी। विवेचना के बाद पुरुषोत्तम राय के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया। कुछ वर्ष जेल में रहने के बाद पुरुषोत्तम जमानत पर छूटे। वह बाद में साधु वेश धारण कर फरार हो गये।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें