जमानियां के स्टेशन मास्टर की बिहार में गोली मारकर हत्या
जमानियां (गाजीपुर): स्थानीय स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर मनबोधन ¨सह (59) की बक्सर (बिहार) के मुफस्स
जमानियां (गाजीपुर): स्थानीय स्टेशन पर तैनात स्टेशन मास्टर मनबोधन ¨सह (59) की बक्सर (बिहार) के मुफस्सिल थाने के तुर्कचकिया गांव स्थित उनके दरवाजे पर चढ़कर बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। स्टेशन मास्टर की हत्या से कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनकी हत्या क्यों की गई है फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
स्टेशन मास्टर मनबोधन ¨सह चार वर्षों से जमानियां स्टेशन पर तैनात थे। बुधवार की सुबह छुट्टी लेकर अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल से घर गए। रात में परिवार संग खाना खाने के बाद दरवाजे पर बड़े बेटे संजय नारायण ¨सह के साथ सोये थे। इसी बीच रात में बदमाश पहुंचे और उनके सीने में गोली मारकर भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर जब उनके बेटे की नींद खुली तो पिता को खून से लथपथ देख सन्न रह गया। शोर-शराबा पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आनन-फानन बक्सर स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
-----
सकलड़ीहा में भी रहे हैं तैनात
स्टेशन मास्टर मनबोधन ¨सह वर्ष 2014 में जमानियां स्टेशन पर कार्यभार ग्रहण किए। इसके पूर्व वे आठ वर्षों तक सकलडीहा स्टेशन पर रहे हैं। उनके सरल स्वभाव व मृदुल भाषा से क्षेत्र के लोगों उनकी काफी इज्जत करते थे। उनकी हत्या की खबर सुनने के बाद दिन भर क्षेत्र में चर्चा होती रही।
बेटी की शादी की कर रहे थे तैयारी
स्टेशन मास्टर मनबोधन ¨सह की छोटी बेटी भाग्यमनी की शादी 12 मई को तय थी। वे इसी की तैयारियों में जुटे थे। छुट्टी पर वे जब भी घर जाते थे तो शादी के लिए सामान वगैरह की खरीदारी करते थे। उन्हें क्या पता था कि बेटी की डोली उठने से पहले ही उनकी अर्थी उठ जाएगी।