वादा खिलाफी का आरोप लगा निकला जुलूस
सपा खामियाजा भुगतेगी फोटो- 15 सी। गाजीपुर: राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को जुलूस निक
सपा खामियाजा भुगतेगी
फोटो- 15 सी।
गाजीपुर: राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने गुरुवार को जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के वादा खिलाफी से नाराज हैं। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा कि 19 सितंबर को लखनऊ में आंगनबाड़ी कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय महारैली का मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेकर संगठन के प्रतिनिधियों से वार्ता की और मानदेय दोगुना करने का वादा किया परंतु दो नवंबर को जारी आदेश में मात्र आठ सौ और चार सौ की मामूली वृद्धि की गई। इस वादाखिलाफी से आक्रोश है। यदि बढ़े हुए मानदेय में वादे के अनुरूप संशोधन नहीं किया गया तो इसका सीधा खामियाजा समाजवादी पार्टी को भुगतना होगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि हौसला पोषण योजना में ग्राम प्रधानों के साथ कार्यकर्ताओं के संयुक्त खाते होने से डरा धमकाकर धनराशि हड़प की जा रही है। मारपीट और गाली गलौज भी की जा रही है। इसके खिलाफ 9 दिसंबर को लखनऊ में महारैली किया जाएगा।