Move to Jagran APP

एक मंच पर सर्वधर्म का बेजोड़ संगम

गाजीपुर: लंका मैदान में शनिवार की शाम गंगा जमुनी तहजीब का बेजोड़ संगम दिखा। सर्वधर्म सद्भावना क

By Edited By: Published: Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM (IST)Updated: Sun, 23 Oct 2016 01:00 AM (IST)
एक मंच पर सर्वधर्म का बेजोड़ संगम

गाजीपुर: लंका मैदान में शनिवार की शाम गंगा जमुनी तहजीब का बेजोड़ संगम दिखा।

loksabha election banner

सर्वधर्म सद्भावना कार्यक्रम में एक मंच पर सभी धर्मों के धर्मगुरुओं ने एकता, अखंडता, प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। हजारों की संख्या में आए पुरुषों व महिलाओं ने संतों के उद्बोधन को सुना और उस पर अमल करने का संकल्प लिया। इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर काफी सतर्कता दिखी।

कार्यक्रम स्थल पर दोपहर बाद से लोगों के आने का क्रम शुरू हो गया। शाम होते-होते पूरा पंडाल व लंका मैदान भर गया। मंच दूर होने के चलते जगह-जगह एलइडी स्क्रीन लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा था। जैसे-जैसे शाम ढलती गई, कार्यक्रम भी अपने रौ में चढ़ता गया। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। अतिथियों के स्वागत में गायिका प्रीति प्रेरणा ने जोत से जोत चलाते चलो, प्रेम की गंगा बहाते चलो का सुर छेड़ा जो लोगों के दिलों को छू गया। हर कोई आंखें बंद किए इस प्रेरणा गीत का आनंद ले रहा था। वहीं शायर बादशाह राही ने अपने गीत के जरिए इस्लाम का संदेश लोगों तक पहुंचाया। वक्ताओं ने कहा कि भारत वर्ष प्राचीन काल से विश्व का आध्यात्मिक गुरु रहा है। इस देश में वसुधैव कुटुंबकम की अवधारणा है। हर धर्म के लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक दूसरे को तोड़ने नहीं बल्कि जोड़ने का काम करते हैं। सम्मेलन के संरक्षक मो. खालिद अमीर थे और संचालन संतोष यादव ने किया।

मुस्तैद था प्रशासन..

- बीते दिनों जयगुरुदेव कार्यक्रम के दौरान वाराणसी में हुए हादसे से सबक लेते हुए जिला प्रशासन पूरी तैयारी में था। कार्यक्रम स्थल से लेकर शहर के सभी प्रमुख मार्गों के चौराहों व तिराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा की कमान एएसपी सिटी केशव चंद गोस्वामी ने संभाल रखा था। वहीं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.