तकनीकी खराबी से ठप रही नगर की आपूर्ति
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर क्षेत्र में दोपहर बाद से ही विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को काफी प
By Edited By: Published: Sat, 22 Oct 2016 08:49 PM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 08:49 PM (IST)
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : नगर क्षेत्र में दोपहर बाद से ही विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। पेयजल के लिए नागरिक परेशान दिखे। नगर के उपकेंद्र की मेन आपूर्ति दोपहर 12.25 बजे गाजीपुर से बंद कर दी गई। तीसरे पहर करीब तीन बजकर पांच मिनट पर आपूर्ति शुरू होने पर यूसुफपुर बाजार की ओर जा रहा 11 हजार केवीए का तार एक ईंट भट्ठा के पास टूट गया। इस फाल्ट से उपकेंद्र का केबिल बाक्स ब्लास्ट कर गया वहीं पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर का बु¨सग राड भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तेल का रिसाव शुरू हो गया। इन गड़बड़ियों के चलते देर शाम तक आपूर्ति बंद रही। विद्युत कर्मी खराबी को दूर करने में लगे हुए थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें