सड़क बनी दलदल, फंसा ट्रक
मरदह (गाजीपुर) : मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर स्थानीय कस्बा में मंगलवार की रात 11 बजे एक ट्रक गड्ढा में
मरदह (गाजीपुर) : मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर स्थानीय कस्बा में मंगलवार की रात 11 बजे एक ट्रक गड्ढा में फंस गया। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। बुधवार की देर शाम तक तक जेसीबी से ट्रक निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। छोटे वाहन दूसरे रास्ते से निकलते रहे।
मरदह कस्बा स्थित मरदह-कासिमाबाद मार्ग पर नाली की सफाई नहीं होती है। वहीं कई जगहों पर दबंगों ने नाली को पाट दिया है। महीना भर से जलजमाव होने के चलते सड़क दलदल जैसी हो गई है। आए दिन भारी वाहनों के धंसने से जाम की समस्या बनी रहती है। गड्ढा में फंसने पर जेसीबी से एक वाहन को निकालता है तब तक दूसरा फंस जाता है। रोजाना इस मार्ग पर ट्रकों के फंसने का क्रम महीने भर से लगा है। इसके चलते क्षेत्रीय जनता को परेशानी हो रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जलनिकासी के साथ ही सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।