डिप्लोमा इंजीनियरों ने निकाला बाइक जुलूस
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अपने प्रदेशव्यापी हड़ताल के 22वें दिन मंगलवार
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने अपने प्रदेशव्यापी हड़ताल के 22वें दिन मंगलवार को मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस ¨सचाई विभाग चौराहे से शुरू होकर बड़ीबाग, लंका चुंगी, विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। यहां जिलाधिकारी को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा गया।
इनकी प्रमुख मांगों में प्रारंभिक ग्रेड-पे 4800 करने व 7, 14 व 20 वर्ष की सेवा अवधि पर सुनिश्चित प्रमोशन की मांग शामिल हैं। इस दौरान सभा भी की गई, जिसमें सदस्यों ने अपनी मांगों को बुलंद किया। प्रांतीय संगठन के सचिव यूएस पांडेय ने कहा कि पूरे प्रदेश में हड़ताल का जबरदस्त असर है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अंबिका दुबे ने सरकार की संवेदनहीनता
पर आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष र¨वद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और उग्र रूप धारण कर सकता है। इसके अलावा सुरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, आशीष यादव व ध्रुव ¨सह, आरबी शर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। सभा में लघु ¨सचाई, जल निगम, आरइडी, विद्युत, नगर पंचायत व नगर पालिका आदि के काफी संख्या में जूनियर इंजीनियर शामिल थे।