अपात्रों का नाम पात्रता सूची से हटाने का निर्देश
कासिमाबाद (गाजीपुर) : महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा के निर्देश पर उनके गांव गंगौली में खुली बै
कासिमाबाद (गाजीपुर) : महिला कल्याण मंत्री शादाब फातिमा के निर्देश पर उनके गांव गंगौली में खुली बैठक मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई। उप जिलाधिकारी त्रिभुवन नाथ विश्वकर्मा ने ग्रामीणों की
समस्या सुनी। पात्र गृहस्थी सूची में पात्रों के नाम शामिल करने के लिये फार्म जमा कराया गया। उन्होंने अपात्रों के नाम पात्रता सूची से काटने के निर्देश दिया। इधर, ग्रामीण प्रीति जायसवाल, सिद्धनाथ यादव, मुन्ना यादव,पूर्व प्रधान देवनरायण, कमल कुशवाहा, बब्लू आदि ने आरोप लगाया कि खुली बैठक मनमाने ढंग से हो रही है। उनका कहना था कि बैठक में कोटेदार के लोग ही शामिल हैं वे अपने लोगों का फार्म जमा करवा रहे हैं।
उप जिलाधिकारी त्रिभुवननाथ विश्वकर्मा ने बताया कि खुली बैठक में केवल पात्र एवं अपात्रों की जांच की गई। जांच अभी चल रही है। जांच पूरी होने पर अपात्रों का नाम सूची से हटाकर पात्रों को शामिल किया जाएगा। बैठक में खंड विकास अधिकारी धनंजय ¨सह, पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप,थानाध्यक्ष निहार नंदन कुमार, प्रधान प्रतिनिधि नंदू राजभर, रईस हुसैन के साथ पुलिस फोर्स व कर्मचारी मौजूद थे।