डिप्लोमा अभियंताओं की भी हड़ताल शुरू
गाजीपुर: प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने यहां भी अनिश्चितकाली
गाजीपुर: प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत मंगलवार से डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने यहां भी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दिया। हड़ताल में लोक निर्माण, ¨सचाई, लघु ¨सचाई, विद्युत, यांत्रिक, ग्रामीण अभियंत्रण, जल निगम, आवास विकास, नगर पालिका, नगर पंचायत, भूमि संरक्षण के जूनियर इंजीनियर शामिल हैं।
हड़ताल के पहले दिन ¨सचाई विभाग के नलकूप मंडल में धरना दिया गया। धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं। अपनी प्रमुख मांग ग्रेड पे 4800 के लिए अडिग हैं। शासन ने हमारे साथ वादाखिलाफी की है। जब तक ग्रेड पे मांग के अनुसार नहीं मिल जाता तब तक सभी विकास कार्य ठप रहेंगे।
धरना को महासंघ के जनपद अध्यक्ष अखिलेश यादव, एसवी वर्मा, प्रदीप शर्मा, विजय केशरी, सुशील कुमार आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता उत्तम प्रसाद यादव तथा संचालन सुरेंद्र प्रताप ने किया।