डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल को समर्थन
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की 27 सितंबर से प्रारंभ होने वाली हड़ताल को राज्य कर
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की 27 सितंबर से प्रारंभ होने वाली हड़ताल को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका दुबे ने बताया कि महासंघ की हड़ताल पूर्णरूप से जायज है। मार्च माह में दस दिन तक चले कार्य बहिष्कार को लोक निर्माण मंत्री एवं मुख्य सचिव के आश्वासन पर समाप्त किया गया था। परंतु तय सीमा के अंदर मांगों को पूरा नहीं किया गया। अब हड़ताल व जेल भरो आंदोलन का निर्णय लेना पड़ा है। इसके लिए शासन में बैठे अधिकारी व सरकार जिम्मेदार है। नौकरशाह सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से कर्मचारियों के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। हड़ताल के दौरान यदि कोई उत्पीड़नात्मक कार्यवाही होती है तो परिषद सीधी कार्यवाही के लिए बाध्य होगा।