किसानों के लिए मुसीबत बनकर आई बारिश
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : तेज बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश का हाल यह है कि रविवार को
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर) : तेज बारिश ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। बारिश का हाल यह है कि रविवार को महादेवा मोड़ से बच्छलपुर जाने वाली सड़क पर पानी बह रहा था। जिससे होकर लोगों को आवागमन करना पड़ा। बाढ़ आने से अभी खेत सूखे नहीं थे इसी बीच शनिवार की जोरदार बारिश से जलजमाव हो गया है। खेतों में पानी जमा हो जाने से अब रबी की खेती पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। आलू की खेती अब पिछड़ने का अंदेशा व्याप्त हो गया है। बारिश से गंभीरपुर, बेनसागर, विशेषरपुर में धान की फसल जलमग्न हो गई है। सुल्तानपुर में पूरा ताल डूबा हुआ है। जिससे कठउत, गौसपुर, हरबल्लमपुर और सुल्तानपुर के किसानों को काफी क्षति हुई है। कई गांवों में पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।
27 घंटा से ठप है विद्युत आपूर्ति
मुहम्मदाबाद : बारिश व तेज हवा के चलते नगर की विद्युत आपूर्ति शनिवार को दोपहर करीब एक बजे से ही ठप है। तेज हवा के चलते कुंडेसर से नगर स्थित उपकेंद्र पर आ रहे 33 हजार की लाइन पर सुरतापुर लालूपुर बाड़ के सिवान में पेड़ गिर गया। इससे आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई। इसके अलावा महादेवा मंदिर के पास इंसुलेटर खराब हो गया था। इस खराबी को दूर करने में विभागीय कर्मी रविवार को सुबह से ही लगे रहे लेकिन पेड़ हटाने में विलंब के चलते आपूर्ति दोपहर बाद तक बहाल नहीं हो सकी थी। विद्युत आपूर्ति बंद होने से नगर की पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। वहीं लोगों को पूरी रात अंधेरे में बिताना पड़ा।
दर्जनों गांवों में आपूर्ति बाधित
मुहम्मदाबाद : शहबाजकुली विद्युत सब स्टेशन पर भी शनिवार की दोपहर से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। जिससे इस उपकेंद्र से पोषित सभी गांव विद्युतविहीन हैं। इस सब स्टेशन के साथ अक्सर ऐसा होता कि मौसम के थोड़ा भी खराबी होने पर आपूर्ति बाधित हो जाती है। गड़बड़ी कितने दिनों में दूर होगी यह बताने की स्थिति में अधिकारी भी नहीं रहते। एसडीओ रवींद्र कुमार यादव ने बताया कि 33 हजार केवीए की लाइन में फाल्ट है। उम्मीद है कि इसे रविवार की शाम तक दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
सड़क पर लगा है पानी
रेवतीपुर : लगातार हो रही बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों के अलावा खेतों में पानी जमा हो गया है। विद्युत व्यवस्था भी चरमरा गई है। सुहवल-रेवतीपुर के बीच बबूल का पेड़ 33 हजार के तार
पर गिर गया था। रविवार को एक बजे पेड़ को काटकर हटाया गया। इसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। ब्लाक मुख्यालय, थाना रोड, हास्पिटल रोड पर जल जमाव से
परेशानी हो रही है। अब मटर की बोआई को लेकर किसान ¨चतित हैं।
फा¨गग मशीन से नहीं हुआ दवा का छिड़काव
दिलदारनगर : बरसात के मौसम में अब तक मच्छरों को मारने के लिए फा¨गग मशीन से दवा का छिड़काव नहीं किया गया है। लोगों में डेंगू का खौफ जारी है। नगर पंचायत द्वारा नगर में हर वर्ष फा¨गग मशीन से दवा का
छिड़काव होता है। नगर के विनोद वर्मा, अजय गुप्ता, जितेंद्र चौरसिया, मंटू गुप्ता ने बताया कि इस बार बरसात में फा¨गग मशीन से वार्डो में दवा का छिड़काव नहीं होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अलीशेर राईनी ने बताया कि फा¨गग मशीन के पहिए का बै¨रग टूट जाने के कारण मशीन नहीं चल रही है।