पानी के विवाद में चार घायल
दिलदारनगर (गाजीपुर): नगर के वार्ड आठ में गुरुवार की सुबह पानी गिराने के विवाद में पट्टीदारों में
दिलदारनगर (गाजीपुर): नगर के वार्ड आठ में गुरुवार की सुबह पानी गिराने के विवाद में पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई। इससे चार लोग घायल हो गए। पानी के विवाद में खून बहने की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए भदौरान स्वास्थ्य केंद्र ले गई।
आरोप है कि ताराचंद्र के घर का पानी द्वारिका के दरवाजे पर गिर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। इससे एक पक्ष के द्वारिका (65) , बीचबचाव करने आए उनके पुत्र आशीष 31 घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के ताराचंद्र (55) व आनंद कुमार (35) घायल हो गए। द्वारिका प्रसाद की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।