राहत सामग्री के लिए लगाया जाम
गाजीपुर: बाढ़ पीड़ितों को 15 दिन से कोई राहत न मिलने नाराज भाकपा माले के जैतपुरा गांव के कार्यकर्त
गाजीपुर: बाढ़ पीड़ितों को 15 दिन से कोई राहत न मिलने नाराज भाकपा माले के जैतपुरा गांव के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने उपजिलाधिकारी सदर मौके पर पहुंचे और राहत सामग्री जल्द वितरित कराने का आश्वासन दिया। दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया। उनकी मांग थी कि पीड़ितों को मिट्टी का तेल, पशुओं के लिए चारा, बटाईदार किसानों को मुआवजा दिया जाय। वितरण में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो।
जाम के दौरान राज्य कमेटी के सदस्य योगेंद्र प्रताप भारती ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों का प्रशासन द्वारा इतने दिन बाढ़ में घिरे होने के बाद भी राहत सामग्री नहीं दी गई। यह लापरवाही की इंतहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री हवाई दौरा करते हैं। जितेंद्र प्रसाद ¨बद ने कहा कि सूची बनाने में भी अनियमितता की जा रही है। ऐसी सूची बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आवश्यक है। जाम लगाने वालों में कोसा राम चौधरी, बिहारी ¨बद, मनोज निषाद, मंगरू ¨बद, ईश्वर देव, शर्मा ¨बद, प्रभावती देवी, सोमिया देवी, फूलजारी देवी आदि थे।