सफाई कर्मियों बनाए ग्राम पंचायत अधिकारी
गाजीपुर : आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को विकास भव
गाजीपुर : आठ सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। लंबित मांगों के विरोध में नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष रामनगीना ¨सह यादव ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों को अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पदोन्नति करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नत किया जाए। अंतरजनपदीय स्थानांतरण हेतु आदेश निर्गत होना चाहिए। कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे पर वेतन दिया जाए। ग्राम प्रधान से मुक्त करते हुए पेरोल व्यवस्था को समाप्त किया जाए। जिला मंत्री ईश्वर यादव ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर तीन अगस्त को लखनऊ में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। जयप्रकाश ¨बद ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कहा कि एकजुट होने से ही हक मिलेगा। धरना-प्रदर्शन में विनोद चौधरी, अजय कुशवाहा, संजय दूबे, राजन यादव, संजय कुमार, हंसराज कुशवाहा, जयप्रकाश यादव, रियाज खां, प्रेमचंद चौधरी, कमलेश, संतोषी राय, उमेश कुशवाहा आदि शामिल थे। संचालन रोशन लाल ने किया।