Move to Jagran APP

हरियाली के लिए शिक्षकों ने बढ़ाए हाथ

गाजीपुर: दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर शिक्षक व युवक पौधरोपण में जुटे हैं। विद्यालयों में

By Edited By: Published: Thu, 28 Jul 2016 07:47 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2016 07:47 PM (IST)
हरियाली के लिए शिक्षकों ने बढ़ाए हाथ

गाजीपुर: दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर शिक्षक व युवक पौधरोपण में जुटे हैं। विद्यालयों में बच्चों को पौधों का महत्व बताने के साथ सुरक्षा के लिए उत्साहित किया जा रहा है।

loksabha election banner

मलसा : दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर क्षेत्र के भगीरथपुर गांव

में युवकों ने 21 पौधे लगाए। इस दौरान लोगों को पौधों का महत्व बताया गया।

युवकों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर अनिमेश शर्मा,

दुर्गेश शर्मा, गोलू शर्मा, शशि शर्मा आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में सती अनुसूया शिक्षा निकेतन मेदनीपुर में 11 पौधे लगाए गए। इस दौरान बच्चों को पौधरोपण के लिए उत्साहित किया गया। प्रबंधक कमलेश प्रकाश ¨सह प्रधानाचार्या रागिनी ¨सह, आलोक, साक्षी, प्रीति, दीपशिखा, प्रियांशु, विवेक, आशीष, नितीश आदि शामिल थे। जंगीपुर : दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर सआदतपुर के ग्राम प्रधान ने 140 पौधे लगाए। कहा कि आगे भी पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी जयप्रकाश यादव भी मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय चकहबीबुल्लाह में प्रधानाध्यापक महातिम ¨सह यादव व प्राथमिक विद्यालय तुर्कवलिया में प्रधानाध्यापक सदानंद यादव ने 11-11 पौधे लगाए। मुहम्मदाबाद : दैनिक जागरण के प्रयास से ग्राम पंचायत अहिरौली के ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार खरवार ने प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर गांव के विभिन्न सार्वजनिक जगहों पर कुल 51 पौधों को लगाया गया। श्री खरवार ने दैनिक जागरण के अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि अभी गांव

में और भी पौधरोपण करेंगे। इस मौके पर आरती कश्यप, रंजू देवी, इशारा देवी,

जीवन यादव आदि मौजूद थे।

धर्मागतपुर : दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर बद्धुपुर गांव में समाज सेवी दीपक ¨सह ने 21 पौधे लगाए। इस दौरान आम, लीची के अलावा छायादार पौधे रोपे गए। इसमौके पर आकर्ष, दीक्षा, राज ¨सह, संपत राम, मंदन, दुखंती राजभर, राजू आदि मौजूद थे।

गहमर : स्थानीय गाव के ग्राम प्रधान मीरा दुर्गा चौरसिया ने गांव की पश्चिमी दलित बस्ती में 150 पौधे लगाया। कहा कि वृक्ष हमारे संतान

के समान हैं। अगर वृक्ष नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर रहना दूभर हो जाएगा। इस मौके पर संजय ¨सह, द्वारिका, पोतन, आफताब, किशन,मंगरु, रितेश चौरसिया, ऋषभ, सत्येंद्र ¨सह आदि शामिल थे।

रेवतीपुर : दैनिक जागरण के अभियान के तहत शाहपुरा मौजा में जिला

पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव ने 51 पौधे लगाए। कहा कि यह पुण्य काम है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर योगेंद्र यादव, विजय कुमार, गो¨वद यादव,

मनोज राम, फुन्नू यादव, छोटक ¨बद, शम्भू दुर्योधन यादव आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.