Move to Jagran APP

खुद पौधरोपण कर लोगों को कर रहे प्रेरित

गाजीपुर: दैनिक जागरण के अभियान के शिक्षकों, प्रबंधकों, प्रधानों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों के

By Edited By: Published: Fri, 22 Jul 2016 09:01 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jul 2016 09:01 PM (IST)
खुद पौधरोपण कर लोगों को कर रहे प्रेरित

गाजीपुर: दैनिक जागरण के अभियान के शिक्षकों, प्रबंधकों, प्रधानों, समाजसेवियों, पर्यावरण प्रेमियों के अलावा आम जन का सहयोग मिल रहा है। इस अभियान से लोगों में जागरूकता आई है। दिन पर दिन लोग जुड़़कर दूसरों को पौधरोपण के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

prime article banner

दिलदारनगर : पर्यावरण सरंक्षण के लिए दैनिक जागरण के अभियान में शुक्रवार को नगर के माईजी कुटिया जन सेवा समिति के पदाधिकारी भी जुड़ गए। कुटिया परिसर में आम, समी, सागौन के 30 पौधे लगाए गए। समिति के अध्यक्ष सदानंद सेल़्के ने कहा कि तेजी से प्रदूषित हो रहे वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की जरूरत है। इसके लिए सभी लोगों को आगे आना होगा। पेड़ मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। इस मौके पर प्रवीण जायसवाल, बब्बन गुप्ता, ज्योति वर्मा, पवन गुप्ता, विक्की आदि उपस्थित थे।

जंगीपुर : क्षेत्र के छोटका तारनपुर में ब्रह्मस्थान पर विश्व हिन्दू परिषद के नेता रामबचन ¨सह ने कार्यकर्ताओं के साथ 150 पौधा लगाया। वहां पर मौजूद लोगों को पौधरोपण के लिए जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अभिमन्यु ¨सह, राहुल ¨सह, महेंद्र ¨सह, पवन ¨सह, दुर्गविजय ¨सह, आलोक ¨सह, राजन यादव, भुक्ति प्रधान, गप्पू ¨सह आदि उपस्थित थे।

गहमर : स्थानीय गांव के इंटर कालेज में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। दैनिक जागरण के अभियान के तहत नीम, सागौन, कदम, शीशम, अर्जुन के 25 पौधे लगाए गए। प्रबंधक हे राम ¨सह ने पौधरोपण के लिए शिक्षकों व बच्चों को प्रेरित किया। शशि ¨सह, र¨वद्र नाथ ¨सह, ह्दय नारायण ¨सह, अशोक ¨सह, सतेंद्र ¨सह, विभव विक्रम ¨सह, सोनू ¨सह, अमरीश ¨सह, मारकण्डेय यादव, विवेकानंद पांडेय, बजनंद ¨सह आदि मौजूद थे।

कासिमाबाद : दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रभुनाथ कुशवाहा ने विद्यालय परिसर में 51 पौधे लगाए। उन्होंने जागरण के इस अभियान की सराहना की। कहा कि यह मुहिम पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान साबित होगी। विद्यालय परिवार इस अभियान में सहयोग करेगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य राबर्ट, निदेशक वांगचुक डुकपा, सचिन गुप्ता, महेंद्र राजभर, सुरेंद्र चौहान, अनिल कुशवाहा, गिरिश प्रजापति आदि उपस्थित थे। इसी क्रम में ग्राम पंचायत हब्बीपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमेश कुमार ने 121 पौधे लगाए। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी अजीत कुमार गुप्त, रोजगार सेवक नीतू ¨सह, बसंत, सिपाही, छोटेलाल, अनारचंद, रामायन, बरसाती, रामअवध, उमाशंकर, मुन्ना, अभिराम आदि उपस्थित थे।

धर्मागतपुर : दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर बद्धूपुर गांव के समाज सेवी चंद्रशेखर ¨सह, क्षेत्र पंचायत सदस्य टुनटुन ¨सह, रमेश ¨सह व मुन्ना राय ने 21 पौधे लगाए। इस दौरान आम, जामुन, नीम, बरगद, पीपल आदि के पौधे रोपे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.