पत्रक सौंप आंदोलन की चेतावनी
सैदपुर (गाजीपुर) : उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी के
सैदपुर (गाजीपुर) : उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में बुधवार को उपजिलाधिकारी भानुप्रताप ¨सह से मिला। पत्रक सौंपकर समस्याओं से अवगत कराया गया। शीघ्र निस्तारण न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग में कार्यरत संग्रह अमीन संवर्ग के सदस्य दिन रात कठिन परिश्रम राजस्व वसूली के साथ राजकोष में नकद धन जमा कराते हैं। वर्ष 2014 में अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश भर के अमीन धरना पर थे। राजस्व परिषद द्वारा संघ के पदाधिकारियों को मांगें शीघ्र पूरी करने का आश्वासन देते हुए धरना स्थगित कराया गया। डेढ़ वर्ष बीत गए लेकिन अब तक मांगों पर विचार नहीं किया गया। प्रदेश भर के संवर्गीय सदस्यों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं की गई तो 25 जुलाई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में मंत्री मन्नू राम, संतोष कुमार पांडेय आदि शामिल थे।