जहां बिताया बचपन, वहीं दी गई अंतिम विदाई
सैदपुर (गाजीपुर) :सैदपुर : शहीद संजय ¨सह अपना बचपन सैदपुर के ही गलियों में बिताए थे। नगर के वार्ड
सैदपुर (गाजीपुर) :सैदपुर : शहीद संजय ¨सह अपना बचपन सैदपुर के ही गलियों में बिताए थे। नगर के वार्ड 14 निवासी साहित्यकार रामजी ¨सह 'उदयन' के यहां उनकी रिश्तेदारी थी। वे अपनी मां के साथ यहां पर काफी दिनों तक रहे। उनके शहादत की खबर मिलते ही मोहल्ले के लोगों में उदासी छा गई। सबके आंखों के सामने संजय का हंसता चेहरा नजर आ रहा था। लोग यहां बिताए गए दिनों की चर्चा में मशगूल हो गए। उनके शव का दाह-संस्कार जौहरगंज स्थित श्मशान घाट पर किए जाने का पता चलते ही साहित्यकार रामजी ¨सह उदयन, नगर पंचायत अध्यक्ष शशि सोनकर, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, युवा शक्ति संघ के अध्यक्ष सुनील यादव, विशाल जनसेवा शिक्षा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया श्रीवास्तव, शमशेर ¨सह, विमल ¨सह, अर¨वद सोनकर, राकेश चौरसिया, सभासद रामदरश यादव सहित नगर से सैकड़ों लोग पहले से ही घाट पर इकट्ठा हो गए। संजय के चेहरे को देख लोगों के आंखों से आंसू निकल पड़े।