हवन-पूजन के साथ पोखरा की महाआरती
भांवरकोल (गाजीपुर): दैनिक जागरण की ओर से गोद लिए गए जसदेवपुर पोखरा की खोदाई का प्रथम चक्र पूरा हो
भांवरकोल (गाजीपुर): दैनिक जागरण की ओर से गोद लिए गए जसदेवपुर पोखरा की खोदाई का प्रथम चक्र पूरा होने के बाद सोमवार को हवन-पूजन के साथ महाआरती की गई। ग्रामीणों ने जल संरक्षण के साथ ही पोखरा को साफ सुथरा रखने में सहयोग का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान कपूरचंद्र कुशवाहा ने बताया कि पोखरा की खोदाई के प्रथम चरण में मनरेगा से एक लाख 40 हजार खर्च हुआ है। बारिश से काफी नुकसान हुआ। लगभग 15 ट्राली किनारे की मिट्टी पोखरा में चली गई थी। आगे के कार्य के लिए स्टीमेट बनने के बाद काम होगा। आरती कार्यक्रम में एपीओ मनरेगा आरपी गुप्ता, तकनीकी सहायक सौरभ ¨सह, रोजगार सेवक अर¨वद कुशवाहा, हीरा लाल, परमार्थ शर्मा, बिकन राम, शनिचरी देवी, कौशिल्या देवी, महाराजी देवी आदि शामिल थीं।