गैस सिलेंडर फटने से तीन कमरे का छत क्षतिग्रस्त
करंडा (गाजीपुर) : क्षेत्र के मैनपुर में रविवार की रात में संजय पांडेय के घर में रखा गैस सिलेंडर फ
By Edited By: Published: Mon, 20 Jun 2016 07:52 PM (IST)Updated: Mon, 20 Jun 2016 07:52 PM (IST)
करंडा (गाजीपुर) : क्षेत्र के मैनपुर में रविवार की रात में संजय पांडेय के घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। मकान के तीन कमरे का छत फट गया। रात में खाना खाने के बाद संजय पांडेय अपने परिवार के साथ मकान के दूसरे हिस्से के आंगन में सो रहे थे। रात 11 बजे के करीब तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और मकान की छत भरभराकर गिरने लगी। संजय पांडेय पूरे परिवार के लोगो को लेकर बाहर हो निकल गए। धमाका इतना तेज था कि पास पड़ोस के लोगों की भी नींद खुल गई। लोग अनहोनी की आशंका से अपने-अपने घरों से बाहर निकल शोर मचाने लगे। गैस सिलेंडर फटने के बाद कई टुकड़ों में मकान के दरवाजे एवं खिड़कियां तोड़ते हुऐ कुछ दूर जाकर गिरा। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें