तालाबों को जीवन देने का कार्य शुरू
जंगीपुर (गाजीपुर) : ग्रामसभा अरसदपुर में स्थित कई तालाबों का अस्तित्व समाप्त हो गया है और कई ताला
जंगीपुर (गाजीपुर) : ग्रामसभा अरसदपुर में स्थित कई तालाबों का अस्तित्व समाप्त हो गया है और कई तालाब अंतिम सांसें गिन रहे हैं। हालांकि दैनिक जागरण द्वारा चलाए जा रहे अभियान से लोगों में जागरूकता बढ़ी है और लोग तालाब पोखरों के प्रति गंभीरता दिखाने लगे हैं। अरसदपुर में सात पोखरे थे लेकिन लोगों के अतिक्रमण का शिकार होकर इसमें से तीन पोखरों का अस्तित्व समाप्त हो गया। शेष चार पोखरों का रकबा भी बहुत कम बचा हुआ है। बारह बिस्वा का एक पोखरा अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहा है। ग्राम प्रधान बृजेश यादव ने कहा कि इन पोखरों में केवल बरसात का थोड़ा बहुत पानी आता है और कहीं से पानी आने का रास्ता नहीं है। इसमें रविवार से मनरेगा मजदूरों ने काम करना शुरू कर दिया है। काफी संख्या में ग्रामीणों ने भी इसमें श्रमदान किया।