अब नहीं गिराए जाएंगे मकान
गाजीपुर : अपनी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को पीजी कालेज चौराहे के पास हुई। इसमें दिनेश
गाजीपुर : अपनी जमीन बचाओ संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को पीजी कालेज चौराहे के पास हुई। इसमें दिनेश यादव ने कहा कि धर्मार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र ने जिलाधिकारी से इस मामले को लेकर वार्ता किया। यहीं जिलाधिकारी को छावनी लाइन से संबंधित कागजात दिखाए गए। वहां यह आश्वासन मिला कि मकानों को नहीं गिराया जाएगा। छह मकानों को गिराने के लिए प्रशासन ने नोटिस दे रखा था। नोटिस में दिया गया समय समाप्त हो चुका था।
लोगों को आशंका थी कि प्रशासन शुक्रवार को नान जेडए की जमीन पर बने मकानों पर बुलडोजर चला सकता है। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध की तैयारी में यह बैठक की गई थी। इस दौरान गोरा बाजार इलाके की दुकानें बंद थीं। लेकिन प्रशासन कार्रवाई करने नहीं पहुंचा। बैठक में निजामुद्दीन खां ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में राजस्व मंत्री शिवपाल यादव के समक्ष इस मामले को रखा गया था। उन्होंने इसका स्थायी हल निकालने का आश्वासन दिया है। सभासद अशोक कुमार मौर्या ने कहा कि अपनी जमीन और मकान बचाने के लिए सभी प्रकार का संघर्ष किया जाएगा। अंत में जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों और आंदोलन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार ज्ञापित किया गया। बैठक में आनंद ¨सह, रणधीर प्रताप, शेषनाथ यादव, बजरंगी राम, बाला यादव, कुलदीप यादव, धनंजय कुशवाहा, रामाश्रय राजभर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता डा. भानु प्रताप ¨सह ने किया।
संघर्ष समिति को शम्मी का समर्थन
अपनी जमीन बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेक कुमार ¨सह शम्मी भी पहुंचे और नैतिक बल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर मकानों को जमींदोज नहीं होने दिया जाएगा। नजीर दी कि राजस्व विभाग के कई कर्मचारियों के भी मकान उसी सूची में शामिल है। उन लोगों को तो पता रहा होगा कि इस जमीन पर मकान नहीं बनवाना चाहिए। उन्होंने सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह किया कि वर्षों से रह रहे यहां के निवासियों को न उजाड़ा जाए।