Move to Jagran APP

मोदी सरकार की बताई उपलब्धियां

जखनियां (गाजीपुर) : भाजपा के केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने आयोजित

By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 06:55 PM (IST)
मोदी सरकार की बताई उपलब्धियां

जखनियां (गाजीपुर) : भाजपा के केंद्र सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने आयोजित कार्यक्रम ग्रामोदय से भारत उदय के तहत जखनियां गांव में जाकर महिलाओं व युवाओं को मोदी सरकार की उपलब्धियों को बताया। केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

loksabha election banner

भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि आज भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सत्ता में आने के बाद कहा था कि भ्रष्टाचार को समाप्त करेंगे। आज स्थिति यह है कि कोई व्यक्ति इस सरकार पर घोटालों का कोई आरोप नहीं लगा सकता। मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्त ने कहा कि इन दो वर्षो में मोदी सरकार ने ऊंचाइयों के आयाम स्थापित किया है। इस मौके पर राहुल चौरसिया,सुजीत गुप्ता, अनिल जायसवाल, प्रमोद शर्मा, संतोष चौरसिया, राजेश यादव, सुनील कसेरा आदि मौजूद थे।

जमानियां : भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर में आयोजित विकास पर्व महारैली को मंडल के कई ग्राम पंचायतों में जगह-जगह टीवी और रेडियो के माध्यम से आमजन को समारोह देखने व सुनने हेतु प्रेरित किया। स्थानीय स्तर पर लोगों को अपने-अपने घरों मे भी कार्यक्रम देखने के लिये प्रेरित किया। इस क्रम मे मंडल अध्यक्ष मिथिलेश ¨सह ने ग्राम पंचायत डेवढ़ी, कृपाशंकर पांडेय बभनपुरवा, संतोष उपाध्याय

मुहम्मदपुर , नारायण चौरसिया राजपुर, अश्वनी ¨सह नर¨सहपुर, संजय गुप्ता करमहरी, महामंत्री अनिल कुमार गुप्ता ने अपने आवास पर लोगों को रैली दिखाया। इस मौके पर संतोष वर्मा, श्रवण गुप्ता, अफजाल खान, राजू यादव, भरत चौधरी आदि नगर के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.