पुण्यतिथि पर नेहरू को किया याद
गाजीपुर : जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 52 वीं पुण
गाजीपुर : जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने अलग-अलग प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 52 वीं पुण्यतिथि शुक्रवार को मनाई। जिला कमेटी ने कपूरपुर में उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अर¨वद कुमार मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद उन्होंने देश के विकास के लिए पंचवर्षीय योजना शुरू की। इससे जो अब तक विकास हुआ वह बेमिसाल है। हरवेंद्र यादव ने कहा कि उनकी उपलब्धियों को गिनाया नहीं जा सकता। इस दौरान अजय कुमार ¨सह, जावेद जहीर, राजीव कुमार ¨सह, शेर खां, चंद्रिका ¨सह, अंजुम इस्लाम, रामवृक्ष यादव आदि थे।
शहर कांग्रेस कमेटी ने गोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि महात्मा गांधी के साथ आजादी की लड़ाई लड़ी, जेल गए। देश का ऐसा विकास किया कि जहां सुई नहीं बनती थी वहां एटम बम बन रहा है। सांप्रदायिकता की विचारधारा वाले कह रहे हैं कि इतने दिनों में देश में कुछ नहीं हुआ। वही लोग आज कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं जो जनता को ठग कर सत्ता में आए हैं। गोष्ठी में मु. राशिद, अनुराग पांडेय, माधव कृष्ण, रोहन ¨सह, मि¨लद ¨सह, चंद्रिका ¨सह, अखिलेश्वर प्रसाद ¨सह आदि मौजूद थे।