भाजपा की प्रतिष्ठा का सवाल उप चुनाव : मनोज
बिरनो (गाजीपुर) : क्षेत्र के भड़सर में रविवार की देर शाम जंगीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय का
बिरनो (गाजीपुर) : क्षेत्र के भड़सर में रविवार की देर शाम जंगीपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने किया। सभा में कहा कि सपा के गुंडाराज और भ्रष्टाचार को मिटाने का समय आ गया है। सच्चे रूप में कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं।
उन्होंने कहा कि अब पार्टी का हर एक कार्यकर्ता उपचुनाव को गंभीरता से लें। हमें विश्वास है भाजपा जंगीपुर विधानसभा उपचुनाव जरूर जीतेगी। यह चुनाव पार्टी की प्रतिष्ठा का सवाल है। इसी उप चुनाव से प्रदेश की दशा और दिशा निर्धारित होगी। कहा कि मैं अपने विकास कार्यो का प्रचार करने नहीं आया हूं अगर जो हम विकास कार्य किए हैं उसे किसी को बताना नहीं है। मेरा कर्तव्य बनता है कि मैं ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करूं।
इस मौके पर चुनाव प्रभारी समीर ¨सह, आशुतोष राय, वरिष्ठ नेता रामहित राम, संतोष ¨सह, शैलेश पांडेय, प्रभु नाथ चौहान, कृष्णबिहारी राय, घोसी सांसद हरिनरायन राजभर, संगीता बलवन्त, हनुमान यादव, डा. लहजू कुशवाहा, शिवशंकर यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानु प्रताप ¨सह व संचालन अनिल राजभर ने किया।