कचहरी परिसर में संदिग्धों की हुई तलाशी
गाजीपुर: बंदी चंदन ¨सह को दिनदहाड़े कचहरी परिसर में गोली मारने की घटना के बाद पुलिस महकमा जाग गया। बु
गाजीपुर: बंदी चंदन ¨सह को दिनदहाड़े कचहरी परिसर में गोली मारने की घटना के बाद पुलिस महकमा जाग गया। बुधवार को ग्यारह बजे से तीन बजे तक सघन तलाशी हुई। कचहरी परिसर में हर आने-जाने वाले व्यक्तियों की तलाशी के बाद ही पुलिसकर्मी आगे जाने दिए। कचहरी परिसर में भारी संख्या में फोर्स तैनात होने के चलते वादकारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद बंदी चंदन ¨सह को पुलिस मंगलवार को पेशी पर लाई थी। कोर्ट में आरोपी को पेश करने के बाद पुलिसकर्मी उसे जिला जेल ले जा रहे थे कि कचहरी परिसर में ही बदमाशों ने चंदन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगने के बाद चंदन वहीं गिर गया। कचहरी परिसर में गोली मारने की घटना के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रामकिशोर वर्मा रोजाना सुबह ग्यारह बजे से तीन बजे तक कचहरी परिसर में चे¨कग का आदेश दिया। रजागंज चौकी प्रभारी रामशकल यादव दलबल के साथ पहुंचे और कोर्ट परिसर में आने-जाने वालों की तलाशी शुरू कर दिए। पुलिस के चे¨कग के चलते बाइक सवार इधर-उधर भागने लगे। वैसे भी पुलिस तब जागती है जब घटना हो जाती है। इससे पूर्व भी कचहरी परिसरों में गोली मारने की घटनाएं आएदिन प्रकाश में आती रही है। बावजूद इसके पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से नहीं लिया।