आपदा राहत राशि नहीं मिलने से किसान आक्रोशित
गाजीपुर : मरदह ब्लाक कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आपदा राहत राशि नहीं मिलने के कारण मुख्य स
गाजीपुर : मरदह ब्लाक कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने आपदा राहत राशि नहीं मिलने के कारण मुख्य संगठक हरवेंद्र यादव से मिलकर शिकायत की। इस मौके पर बीरबलपुर - सुल्तानपुर के अशफाक खां के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ। कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परवेज खां ने किसानों से संपर्क कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। किसानों को आश्वासन दिलाया गया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
किसानों का कहना था कि अगल-बगल के किसानों को राहत राशि मिल चुकी है जबकि उनके साथ जिला प्रशासन पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। इसके बाद बरही व गो¨वदपुर के किसानों ने अपनी बात रखी। किसानों का कहना था मौसम के चलते उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें कोई राहत राशि नहीं दी गई है। किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद भरोसा दिलाया कि वे उनकी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखेंगे। साथ ही राहत दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। चेताया कि प्रशासन ने अगर उनकी मांगों को संज्ञान में नहीं लेंगे तो वह किसानों के संग धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। बैठक में शिवमुनि यादव, मुन्ना जायसवाल, अशरफ खां, दुलारे खां, सुभाष चौबे, सुरेंद्र यादव, शंकर राम, पतिराम, छोटेलाल यादव आदि थे।