बिना मतदान सात ब्लाकों पर सपा का कब्जा
गाजीपुर : ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना झंडा एक बार फिर बुलंद किया है। जिले के स
गाजीपुर : ब्लाक प्रमुख चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपना झंडा एक बार फिर बुलंद किया है। जिले के सोलह ब्लाकों में से सात पर सपा ने बिना मतदान के ही कब्जा जमा लिया। शुक्रवार को मरदह व सैदपुर ब्लाक में सिर्फ एक-एक प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया। वहीं नामांकन के बाद जांच में कासिमाबाद व बिरनो में विपक्षी
प्रत्याशियों का पर्चा खारिज होने से सपा के प्रत्याशी वहां निर्विरोध निर्वाचित हो गए। शनिवार को 11 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया।
इससे तीन और ब्लाकों जखनियां, जमानियां व सादात में सपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। सात ब्लाकों पर निर्विरोध निर्वाचन से सपाई खेमे में खुशी का माहौल है। शेष नौ ब्लाकों में प्रमुख पद के लिए आज मतदान होगा। यहां भी सपा के सामने ज्यादातर बसपा प्रत्याशी ही हैं। कहीं निर्दल मुकाबला कर रहे हैं तो दो ब्लाकों में कौएद मुकाबला कर रही है। मतदान के दौरान रविवार को सभी संबंधित ब्लाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
यहां हुए निर्विरोध निर्वाचित
कासिमाबाद : श्यामनारायण राम ।
मरदह : डा. निधि कुशवाहा ।
बिरनो : प्रवीण कुमार ।
सैदपुर : अंजू देवी निर्विरोध निर्वाचित।
सादात: एक प्रत्याशी कमलेश ¨सह उर्फ हकाड़ू ¨सह ने पर्चा लिया वापस। उनके चचेरे
भाई दीपक ¨सह की पत्नी अर्चना ¨सह निर्विरोध निर्वाचित।
जमानियां : दो प्रत्याशियों हरवंश यादव व विपुल राय का पर्चा वापस। सपा की सीमा यादव पत्नी दिनेश यादव निर्विरोध निर्वाचित।
जखनियां : प्रेमलता ¨सह का पर्चा वापस। सपा की किरन ¨सह निर्विरोध निर्वाचित हुईं।
यहां होगा चुनाव..
मुहम्मदाबाद : कोई वापसी नहीं। त न प्रत्याश सपा से रामजीत यादव, कौमी एकता दल से रामकृत यादव व निर्दल मंजू मैदान में।
भांवरकोल : कोई पर्चा वापस नहीं हुआ। सपा से अलावती देवी व कौमी एकता दल से अंजू यादव मैदान में।
बाराचवर : कोई पर्चा वापस नहीं। दो प्रत्याशी सपा से प्रियंका ¨सह व संघर्ष मोर्चा से जयकुमारी द वी मैदान में।
सदर : कोई पर्चा वापस नहीं। सपा से अंगद राम व बसपा से आलोक राम मैदान में।
करंडा : तीन प्रत्याशियों रजावती द वी, सुशीला देवी व सुभाष खरवार का पर्चा वापस। दो प्रत्याशी सपा के आशीष कुमार यादव व ¨रकू ¨सह मैदान में।
देवकली : एक प्रत्याशी रंभा यादव का पर्चा वापस। दो प्रत्याशी सपा की साधना यादव व सपा से बागी माधुरी यादव मैदान में।
मनिहारी : दो प्रत्याशियों शीला देवी व प्रतिमा दूबे ने पर्चा वापस लिया। दो प्रत्याशी सपा की लीलावती देवी व बसपा की प्रियंका ¨सह मैदान में।
रेवतीपुर: एक प्रत्याशी संजय शर्मा ने वापस लिया पर्चा। तीन प्रत्याशी सपा की प्रिया ¨सह, निर्दल मुकेश राय व मनोज ¨सह मैदान में।
भदौरा : कोई पर्चा वापस नहीं। सपा की सुनीता कुशवाहा व सपा की बागी प्रत्याशी प्रेमशीला कुशवाहा मैदान में।