विज्ञान रंगोली से बच्चों ने मोहा मन
गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल बिराइच में शनिवार को 'विज्ञान महोत्सव' का आयोजन किया गया। इसमें बच्च
गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल बिराइच में शनिवार को 'विज्ञान महोत्सव' का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक विज्ञान, नाटक, विज्ञान गीत, विज्ञान रंगोली, विज्ञान माडल व विज्ञान नाटक आदि प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रतिभा देख दर्शक भाव-विभोर हो गए। मुख्य अतिथि डा. पीयूष कांत ¨सह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रकाश डालते हुए विज्ञान व प्रौद्योगिकी की महत्ता के बारे में जानकारी दी। कंचन कुमार व मोहम्मद राशिद ने विज्ञान के सदुपयोग व दुरुपयोग के बारे में बताया। जिला विज्ञान क्लब की सह समन्वयक प्रियंका ¨सह ने कार्यक्रम की उपयोगिता व क्लब के उद्देश्य के बारे में बताया। विज्ञान के प्रबंधक डा. दिवाकर मिश्रा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक अखंड प्रताप राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य आरएन उपाध्याय ने किया। संचालन प्रवीण मिश्रा व अतिथियों का स्वागत अर्चना राय, श्वेता राय, अमिता वर्मा व रागिनी तिवारी ने किया।
संस्कृत में प्रस्तुत किया गीता उपदेश
- इसी क्रम में गौरीशंकर पब्लिक स्कूल तुलसी सागर में भी 'विज्ञान व कला प्रदर्शनी' का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा प्रकाश ने किया। उन्होंने बच्चों के प्रोजेक्ट माडल व हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रशंसा की। इस दौरान बच्चों ने ¨हदी में कृष्ण मीरा प्रेम के पद, संस्कृत में गीता के उपदेश, सामाजिक विज्ञान में ग्लोबल वार्मिंग व विज्ञान में प्रकाश संश्लेषण, गृहविज्ञान में संतुलित आहार तथा भारत माता व अन्य कलाकृतियों का आकर्षक रंगोली बना सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा कबीर, सूर व तुलसी आदि की रचनाओं सहित लाल किला, बाल्मिकी आश्रम आदि का भी माडल प्रस्तुत किया। विद्यालय के संस्थापक राजेश्वर ¨सह ने कहा कि इन बच्चों में काफी प्रतिभा छिपी है, बस आवश्यकता है उसे निखारने की। अध्यक्षता रीता ¨सह ने किया। संचालन अराधना ¨सह ने किया। प्रधानाचार्य भारती पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान चंदना बनर्जी, राजकपूर, विजयशंकर राय, मीना पांडेय, नवेंद्र भारती, लल्लन ¨सह, प्रवीणा, प्रमिला पाल, प्रमिला चौहान, संध्या गिरि, रेखा तिवारी व रुचि पांडेय आदि मौजूद रहीं।