मुख्यमंत्री ने किया पुस्तकों का विमोचन
जमानियां (गाजीपुर) : लटिया महोत्सव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही तीन पुस्तकों
जमानियां (गाजीपुर) : लटिया महोत्सव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंच से ही तीन पुस्तकों का विमोचन भी किया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकों के लेखकों को प्रोत्साहित भी किया। अशोक मिशन के अध्यक्ष लामा लोब्जंग द्वारा लिखित 'सधम्म संस्कार विधि' व लेखक उबैदुररहमान द्वारा लिखित 'गौतम बुद्ध
सम्राट अशोक' व 'बौद्ध स्थल' पुस्तकों का विमोचन किया गया।
लगते रहे ¨जदाबाद के नारे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्बोधन के दौरान पंडाल में जमे लोग ¨जदाबाद के नारे लगाते रहे। पुलिस कर्मियों द्वारा बार-बार वहां मौजूद लोगों को ¨जदाबाद का नारा लगाने के लिए मना किया जा रहा था। लटिया महोत्सव कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री का भाषण को सुनने के लिए पंडालों से खेतों तक ग्रामीणों की भीड़ लगी रही। भीड़़ को काबू में करने के लिए जगह-जगह पुलिस मौजूद रही। कुछ मुख्यमंत्री का भाषण सुनने तो कुछ देखने के लिए दूरदराज से पहुंचे थे।
जाम में फंसे रहे डीएम व एसपी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकाप्टर उड़ने के बाद लोग सभास्थल से जाने लगे। दोनों तरफ से छोटे-बड़े वाहनों के निकलने से सड़क पर पूरी तरह जाम लग गई। जाम में डीएम डा. अशोक चंद्र व एसपी रामकिशोर
वर्मा की गाड़ी भी फंस गई। अधिकारी द्वय का गाड़ी जाम में फंसने से पुलिस के जवान जाम हटाने लगे। वहीं सभा समाप्त होते ही अन्य थानों से पहुंची पुलिस कर्मी तुरंत भागने लगे।
मीडिया से नहीं मिले मुख्यमंत्री
सभा समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री जैसे ही मंच से नीचे उतरे तो वहां पहले से मौजूद मीडियाकर्मी मुख्यमंत्री से बात करने के लिए आगे बढे़। मुख्यमंत्री सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर हेलीपैड की ओर रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। हेलीपैड, सभास्थल व अशोक स्तंभ के पास पुलिस के जवान लगे रहे। डीएम डीएम डा. अशोक चंद्र व एसपी रामकिशोर वर्मा चारों तरफ चक्रमण करते रहे।