Move to Jagran APP

वाहन पलटने से सात दर्शनार्थी घायल

भीमापार (गाजीपुर) : दर्शनार्थियों से भरी टाटा सूमो रविवार को बड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर पलट ग

By Edited By: Published: Sun, 29 Nov 2015 06:45 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 06:45 PM (IST)
वाहन पलटने से सात दर्शनार्थी घायल

भीमापार (गाजीपुर) : दर्शनार्थियों से भरी टाटा सूमो रविवार को बड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें बैठे सात लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

स्थानीय बाजार निवासी सरजू गुप्ता का परिवार रविवार को मिर्जापुर स्थित पवहारी बाबा का दर्शन करने के लिए जा रहा था। अभी वह बड़ागांव के पास ही पहुंचे थे कि टाटा सूमो का टायर फट गया। वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। गांववालों की मदद से वाहन का शीशा तोड़कर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। चालक शील्लू गुप्ता (25), मुसई गुप्त (50), शीला गुप्त (40), ममता (25), प्रतिमा (21) सब घायल हो गए। दो लोगों को आंशिक चोटें आईं। घायलों को भीमापार स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.