Move to Jagran APP

सितारों से जगमगा उठे मां जाह्नवी के तट

गाजीपुर : देव दीपावली के मौके पर बुधवार को नगर के सभी घाट दीपों की रोशनी में नहा उठे। ऐसा प्रतीत हो

By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 08:30 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 08:30 PM (IST)
सितारों से जगमगा उठे मां जाह्नवी के तट

गाजीपुर : देव दीपावली के मौके पर बुधवार को नगर के सभी घाट दीपों की रोशनी में नहा उठे। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानों हजारों सितारे आसमां से जमीं पर उतर आए। कतार में जलते दीयों की सुंदरता को एकटक निहारते लोगों की नजर इस सुंदर दृश्य को आंखों के कैद करने की बेताब दिखी। जलते दीयों की छटा देखते ही बन रही थी। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में मां जाह्नवी के तट पर बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई। सूर्यास्त के बाद घाटों पर रंगोली में सजाकर जलाए गए दीपों की रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा।

loksabha election banner

सूर्य ढलते ही नगर के अधिकतर गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। अंधेरा फैलते ही पूरा घाट दीयों की रोशनी से नहा उठा। कलक्टरघाट पर पूरे विधि-विधान से आरती शुरू हुई। सैकड़ों पुरुष, महिला एवं बच्चे हाथों को जोड़े आराधना में लीन दिखे। महिलाएं दीप जलाकर गंगा में प्रवाहित कर रहे थे। पानी पर तैरते हुए जलते दीपक की सुंदरता देखते ही बन रही थी। नगर के ददरीघाट, महादेवाघाट, चीतनाथघाट सहित कई घाटों पर हजारों दीपक झिलमिला रहे थे। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर का संहार किया था। इसी से प्रसन्न होकर देवताओं ने दीप जलाकर शिव के सम्मान में दीपावली मनाई थी। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की भी आरती की थी। इस मौके पर उम्मीद फाउंडेशन के सदस्यों ने कलेक्टरघाट स्थित जनाना घाट पर हजारों दीप जलाकर उसकी सुंदरता में चार चांद लगा दिया था। फाउंडेशन के सदस्यों ने इसकी सुबह से ही तैयारी की थी। सभी ने पहले घाट पर सफाई कर कतार में दीपों को सजा दिया था। इनके जलते ही पूरा घाट दीयों की रोशनी में जगमगा उठा।

सैदपुर : देव दीपावली नगर सहित ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया। नगर स्थित बूढ़ेनाथ महादेव घाट, पक्का घाट, संगत घाट, महावीर घाट, रामघाट व रंगमहल घाट को दीपक से सजाया गया। गंगा तट पर सजे घाटों की छवि गंगाजल में भी साफ दिखाई पड़ रही थी। गंगा में नाव चल रही थी जिस पर श्रद्धालु घाटों

की सैर कर रहे थे। बूढ़ेनाथ महादेव घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी ज्यादा थी। बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर उसे दीपक से सजाया गया था। घाट का दृश्य देखने के साथ ही बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालु पूजन-अर्चन कर रहे

थे। उधर रावल गांव स्थित हनुमान मंदिर, डहन स्थित पोखरा आदि जगहों को भी दीपक से सजाया गया था। सादात : देव दीपावली पर टाउन पोखरा स्थित देवालय पर धूमधाम से मनाया गया। देवालय को दीपक से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने वहां पहुंचकर पूजन-अर्चन किया।

दिलदारनगर : आदर्श क्लब की ओर से देव दीपावली का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। क्लब के कार्यकर्ताओं ने माई जी पोखरे पर 5100 दीप जलाया जिससे पूरा घाट जगमगा उठा । इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। देर रात तक नगरवासियों की भीड़ घाट पर लगी रही। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि मन्नू ¨सह, मोहन जायसवाल, सुमित, महावीर, अमित, पवन, मंजय वर्मा, उमेश, प्रवीण जायसवाल, बबन गुप्ता आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.