कार के धक्के से आटो चालक की मौत
सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना के पास मंगलवार की रात कार के धक्के से आटो चालक गंभीर रूप से घायल
By Edited By: Published: Wed, 25 Nov 2015 06:51 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2015 06:51 PM (IST)
सैदपुर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना के पास मंगलवार की रात कार के धक्के से आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वार्ड एक निवासी संतू सोनकर का पुत्र सुदर्शन सोनकर (20) आटो चलाता था। रात करीब आठ बजे वह घर के सामने एनएच-29 पार कर रहा था। तभी वाराणसी से जिला मुख्यालय जा रही कार ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। कस्बा चौकी इंचार्ज बृजेश त्रिपाठी ने शव को कब्जे में ले लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें