भगवान राम ही दूर करेंगे कष्ट
दिलदारनगर (गाजीपुर) : फतेहपुर गांव में राम जानकी मंदिर स्थित कुबेर कुटिया में चल रहे नौ दिवसीय रा
दिलदारनगर (गाजीपुर) : फतेहपुर गांव में राम जानकी मंदिर स्थित कुबेर कुटिया में चल रहे नौ दिवसीय राम चरित मानस पाठ की पूर्णाहुति रविवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही नगर सहित दूर दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन किया। अयोध्या से आए चंचल महाराज ने भगवान राम-सीता विवाह के बारे में बताया। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के बताए रास्ते पर चलकर ही जीव अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आज के इस दौर में लोग
पूजा-पाठ को छोड़कर लोभ व लालच के चक्कर में फंस रहे हैं। भगवान राम ही कष्टों को दूर कर सकते हैं। पूजा में शक्ति होती है। मंदिर के महंत सियाराम दास महाराज ने पूजन-अर्चन कर प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर जनार्दन ¨सह यादव, बालक दास, सूर्यनाथ, राज ओझा आदि आदि उपस्थित थे।
गुरु होता है सर्वशक्तिमान
बहरियाबाद : स्थानीय निरंकारी सत्संग भवन पर रविवार को आयोजित साप्ताहिक सत्संग में मुजफ्फरपुर पंजाब से आए महात्मा अनिल होंडा ने कहा कि गुरू दाता होता है जो सर्व शक्तिमान है। वह परमात्मा का सर्वश्रेष्ठ साकार स्वरूप होता है। कहा कि जो सतगुरू की चरणों में आ जाता है वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त अमर को प्राप्त कर लेता है, यही मानव जीवन पाने का उद्देश्य है। सत्संग में सेवा दल के क्षेत्रीय संचालक नंदू राम, मोती यादव, श्यामलाल गुप्ता, राधेश्याम विश्वकर्मा, डा. केके ¨सह, देवनाथ लेखपाल, उमा, सुमन आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने किया।