लापरवाही पर भड़के एसपी सिटी, दो थानेदारों को फटकार
गाजीपुर: एएसपी सिटी लल्लन राय रविवार को बहरियाबाद व भुड़कुड़ा थाने का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंन
गाजीपुर: एएसपी सिटी लल्लन राय रविवार को बहरियाबाद व भुड़कुड़ा थाने का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने फाइलों के रख-रखाव को देखा। इसके बाद असलहे के बारे में जानकारी ली। दोनों ही थानाध्यक्ष असलहा जमा कराने में फेल साबित थे। इस पर एसपी सिटी की त्योरी चढ़ गई। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद उन्होंने ताजिया के जाने वाले रुट के बारे में जानकारी चाही तो थानेदार बगली झांकने लगे।
एसपी सिटी ने सख्त निर्देश दिया कि वे तत्काल जाकर ताजिया के रास्तों को देखने का निर्देश दिया। बाद में एसपी सिटी नागरिकों संग बैठक किए। इस दौरान दुर्गा प्रतिमा विसर्जन व ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में चर्चा की। नागरिकों ने एक-एक कर अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। नगरिकों की समस्याओं को सुनने के बाद उसके निदान का भरोसा दिया। इस मौके पर एसडीएम जखनियां, सीओ सैदपुर आदि मौजूद थे।