धान के खेत में मिला किसान का शव
रेवतीपुर (गाजीपुर) : त्रिलोकपुर निवासी अजय कुमार ¨सह (35) पुत्र सुदामा ¨सह का शव धान के खेत में मिल
रेवतीपुर (गाजीपुर) : त्रिलोकपुर निवासी अजय कुमार ¨सह (35) पुत्र सुदामा ¨सह का शव धान के खेत में मिला।
घरवालों के अनुसार दोपहर में अजय घर से घर से दूर स्थित डेरा पर जाने के लिए निकले। डेरा पर जाने के बाद वे अपने पुत्र विनय से कहे की वह धान की फसल में पानी खोलने जा रहे हैं। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो घरवालों ने खोजबीन शुरू की। रात ज्यादा होने के चलते वे नहीं मिले। थकहार परिजन घर चले गए। सुबह घर के सदस्य धान के खेत में खोजबीन शुरू की तो उनका शवमिला। यह देख परिजन शोर-शराबा करने लगे। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। अजय तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। वह घर पर ही रहकर खेतीबारी करते थे। पति की मौत के बाद पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। अजय के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।