Move to Jagran APP

कार-टैंपो में टक्कर, अफीम फैक्ट्रीकर्मी गंभीर

गाजीपुर : शहर के रौजा स्थित ओवरब्रिज पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कार व टेम्पो में ब्रिज पर सो

By Edited By: Published: Tue, 01 Sep 2015 01:18 AM (IST)Updated: Tue, 01 Sep 2015 01:18 AM (IST)
कार-टैंपो में टक्कर, अफीम फैक्ट्रीकर्मी गंभीर

गाजीपुर : शहर के रौजा स्थित ओवरब्रिज पर दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कार व टेम्पो में ब्रिज पर सोमवार की दोपहर टक्कर होने से जहां आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए, वहीं बाइक सवार अफीम फैक्ट्री के कर्मचारी रमाकांत (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों के चलते करीब दो घंटे तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने जाम समाप्त कराया।

loksabha election banner

ओवरब्रिज पर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तेज रफ्तार कार व टैंपो में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टैंपो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी नर्सिंग होम पहुंचाया। वहां मरहम पट्टी के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं दोनों वाहनों के बीच में पड़े अफीम फैक्ट्री के कर्मचारी रामाकांत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि कार व टैंपो ओवरब्रिज के नीचे नहीं गिरे वरना बड़ा हादसा हो जाता। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के ओवरब्रिज के बीचोबीच होने के चलते भीषण जाम लग गया। स्कूली बच्चे, एंबुलेंस आदि वाहन करीब दो घंटे तक जाम में फंसे रहे। जाम रौजा से लगायत विशेश्वरगंज, मिश्रबाजार तक लगा रहा। जाम समाप्त कराने के लिए कोतवाली के तीन एसआइ व आधा दर्जन पुलिसकर्मी हांफते रहे। काफी प्रयास के बाद यातायात बहाल किया जा सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.