पंचायत चुनाव में कराएं ताकत का अहसास
गाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में
गाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पंचायत चुनाव कार्यालय का उद्घाटन कर कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया। टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा दफ्तर में केंद्रीय चुनाव कार्यालय की शुरूआत गो¨वद उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चार के बीच की। इस मौके पर मंत्री ने कार्यकर्ताओं से पंचायत चुनाव में सफलता के लिए एकजुट होकर ताकत लगाने पर जोर दिया।
मनोज सिन्हा ने बताया कि कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी कर अधिकृत रूप से लड़ाएगी। चुनाव आयोग की ओर से आरक्षण सूची मिलने के बाद वार्डों में चुनाव कार्यालय खोले जाएंगे। मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे जुड़ी समस्याओं का समाधान केंद्रीय कार्यालय पर किया जाएगा। आगामी 25 सितंबर को पं.दीनदयाल की जयंती पर मुद्रा बैंक योजना की शुरूआत कर बेरोजगारों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये मुहैया कराए है जिससे 12 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा। पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी सच्चिदानंद ¨सह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता इमानदारी से लगकर पार्टी को मजबूत बनाएं। जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि पंचायत चुनाव वास्तविक जनसेवा का संदेश देता है। रामतेज पांडेय, अवधेश राजभर, गजराज ¨सह, नरेंद्रनाथ ¨सह, रमाशंकर उपाध्याय, अनिल पांडेय, अर्जुन सेठ आदि थे। संचालन महामंत्री सुनील ¨सह ने किया।
करंडा : रेलराज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पंडित रामस्वरूप दुबे महाविद्यालय में कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने में पूरी ताकत लगाने पर जोर दिया। गंगा तटवर्ती गांव में हो रहे कटान पर ¨चता जताई। कहा कि दो महीने के अंदर शासन से धन स्वीकृति कराकर प्रदेश सरकार को उपलब्ध करा दिया जाएगा ताकि ठोकर का निर्माण हो सके। इस मौके पर शारदा चौहान, उमेश ¨सह, सचिता ¨सह, अच्छेलाल गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, बृजेश मिश्र, हरेंद्र यादव आदि थे।