भाइयों ने लिया बहनों की रक्षा का संकल्प
मुहम्मदाबाद : भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने मायका
मुहम्मदाबाद : भाई बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने मायका जाकर भाइयों की कलाइयों में राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। भाइयों ने बहनों की रक्षा के संकल्प के साथ उनको उपहार भी दिया। पूरे दिन आवागमन बने रहने से वाहनों में भी काफी भीड़ भाड़ रही। भांवरकोल : रक्षा बंधन के मौके पर बहनों ने भाइयों की
कलाईयों में राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया। लौवाडीह : बहनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाईयों ने बहनों को उपहार के साथ-साथ उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।
सैदपुर : रक्षाबंधन का त्योहार परपंरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के कलाइयों पर राखी
बांधी और भाइयों ने उन्हें उपहार के साथ ही उनके रक्षा का वचन दिया। नंदगंज : क्षेत्र में राखी बंधवाने के समय को लेकर भद्रा के कारण पौने दो बजे होने से अधिकांश लोगों को दोपहर तक व्रत रहना पड़ा। शादियाबाद : क्षेत्र में बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराया। भीमापार : में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सादात : यू तो कुछ लोग सुबह ही अपनी बहनों के द्वारा रक्षा सूत्र बंधवा लिए लेकिन कई लोगों ने दोपहर बाद करीब दो बजे रक्षा सूत्र अपने बहनों से कलाइयों पर बंधवाया। बहनों ने तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर रक्षा सूत्र बांधा। दुल्लहपुर : क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। बहरियाबाद : क्षेत्र में रक्षाबंधन पर बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही। मलसा : क्षेत्र के ताड़ीघाट, बहलोलपुर, गरुआ मकसूदपुर, मलसा, सब्बलपुर, मलसा, देवरिया, सब्बलपुर, ढढ़नी के अलावा अन्य गांवों में परंपरागत ढंग से रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया।
जमानियां : रक्षाबंधन पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहादुरगंज : नगर सहित ग्रामीण अंचलों में बहनों ने रक्षा कामना से भाईयों के सिर पर तिलक लगाने व मिष्ठान खिलाने के बाद कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। वहीं श्रावणी पूर्णमा पर महिलाएं व पुरुषों ने तमसा नदी के पावन तट पर स्नान कर पुजा-अर्चन किया। इसके उपरान्त ब्राह्मणों को दान पूर्ण किया। गहमर व धर्मागतपुर : क्षेत्र में बहनों ने भाइयों के कलाइयों पर राखी बांधकर भाइयों से रक्षा
का वचन लिया। बद्धूपुर मलेठी चौबेपुर कोठियाँ ओडराई धरमागतपुर केशरूआ सिखड़ी आदि गांवों में पर्व पर लोगों में खूब उत्साह रहा। रेवतीपुर : भाई बहन का रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया बहनो ने भाई की आरती उतार राखी बाध लम्बी उम्र की कामना की।