सावन के पहले दिन शिवमंदिरों में उमड़ा सैलाब
गाजीपुर : सावन मास के पहले दिन शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों
गाजीपुर : सावन मास के पहले दिन शिवमंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवमंदिरो लोगों की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेक कर दर्शन-पूजन किया।
सावन का पहला दिन होने के कारण शिवमंदिरों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। सिटी स्टेशन, बड़ा महादेवा, रायगंज, गसेइजीतर, बूढे महादेवा आदि मंदिरों पर सुबह से ही लोगों की कतार लगने लगी। इसमें पुरुषों के साथ महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। ओम शिव साईं कांवरिया बोलबम संस्थान की ओर से रविवार शाम पांच बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। सैदपुर : श्रावण मास के पहले दिन शिव मंदिर जाने वालों की पूरे दिन भीड़ रही। कई शिवभक्त तड़के कांवर लेकर बूढ़ेनाथ महादेव, कैथी स्थित
मारकंडेय महादेव व अन्य शिवमंदिरों पर पहुंचे और पूजन अर्चन किया। सुबह नगर की सड़कें गेरूए कपड़ों से भर गई थीं। हर तरफ गेरूआ वस्त्र धारण किए श्रद्धालु व बोलबम का जयघोष सुनाई पडा । नगर सहित ग्रामीण अंचलों से कांवरियों का जत्था मारकंडेय महादेव जल चढ़ाने के लिए रवाना हुआ। खानपुर : सावन माह के पहले दिन कावरियों का जत्था
मारकंडेय महादेव कैथी से जलाभिशेक कर बभनौली स्थित बिछुड़ननाथ मंदिर पर मत्था टेका व जल चढ़ाया और अपने परिवार की उज्जवल भविष्य की प्रार्थना की। इस मौके पर बिछुड़ननाथ मंदिर का परिसर बम-बम बोल रहा है। हर-हर महादेव की आवाज से पूरा मंदिर गूंज उठा। इसके बाद कावरियों का जत्था अपने गंतव्य स्थान को प्रस्थान किया।